• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

आखिर कहां गुम हो गयीं मंदाकिनी

Posted on: Sat, 02, Apr 2016 3:45 PM (IST)
आखिर कहां गुम हो गयीं मंदाकिनी

मुबई: 1985 में फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में हॉट सीन देकर वो मंदाकिनी रातों रात सुर्खियों में आ गईं। नीली आंखों वाली उस खूबसूरत अभिनेत्री ने तेजी से आसमान की ऊंचाइयां तो छुईं, लेकिन अचानक वो रुपहले पर्दे से कहां गायब हो गई किसी को खबर तक नहीं लगी। 30 जुलाई 1969 को जन्मी मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ था। उनकी मां मुस्लिम थीं और पिता ईसाई। मंदाकिनी को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, 16 साल की उम्र में उन्हें पहला ब्रेक मिला। राजकपूर ने अपनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली में उनका रोल ऑफर किया था। पहली ही फिल्म में मंदाकिनी ने काफी बोल्ड सीन दिए। जो उस दौर के हिसाब से काफी ज्यादा थे। बॉलीवुड में मंदाकिनी का कॅरियर छोटा और काफी विवादों से भरा रहा।

मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के साथ भी जुड़ा, हालांकि मंदाकिनी ने इन सभी खबरों को हमेशा अफवाह बताया। एक दौर था जब मंदाकिनी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हिरोइनों में से एक मानी जाती थी, लेकिन एक दिन अचानक उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने करियर के पांच साल ही हुए थे कि मंदाकिनी ने डॉ० कग्युर टी० रिन्पोचे से शादी कर ली। पहली फिल्म सुपरहिट होने के बाद दोबारा मंदाकिनी को किसी फिल्म में इतनी बड़ी कामयाबी नहीं मिली। मंदाकिनी ने फिल्मों को चुनने में भी परिपक्वता नहीं दिखाई।

उस दौर में मंदाकिनी की हर फिल्म में उनका पानी वाला सीन जरूर होता था। निर्देशक उन्हें पानी में जरूर भिगोते थे। हर फिल्म में पानी का सीन करने की वजह से धीरे-धीरे मंदाकिनी की पहचान सी ग्रेड की हिरोइन की होने लगी, उस दौर के कई हीरो ने उनके साथ काम करने तक को मना कर दिया।

धीरे-धीरे मंदाकिनी ने भी फिल्मों से दूरी बना ली। मंदाकिनी अपने पति और दो बच्चों के बीच अपना वक्त गुजारने लगीं। मंदाकिनी मुंबई में एक किराए के छोटे से मकान में अपने परिवार के साथ रहतीं हैं और आम हाउस वाइफ की तरह अपना घर संभालती हैं।

माध्यम आईबीएन सेवन




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।