• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस का दावा, देश मे नहीं बंचा लोकतंत्र

Posted on: Fri, 22, Mar 2024 10:42 AM (IST)
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस का दावा, देश मे नहीं बंचा लोकतंत्र

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने गुरुवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी को अभी-अभी एक आयकर नोटिस मिला है जो 1994 के उसके खातों से संबंधित है जब स्वर्गीय सीताराम केसरी पार्टी के कोषाध्यक्ष थे। पार्टी ने इसे ’गुप्त साजिश’ करार दिया। यह कहते हुए कि विपक्षी पार्टी बिना फंडिंग के चुनाव नहीं लड़ सकती, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी का मजाक उड़ाया कि दुनियाभर में ऐसे नेता हैं जिन्हें 99 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं और ऐसा भारत में नहीं होना चाहिए।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पार्टी की दयनीय स्थिति पर से देश के रूबरू कराने के लिए कांग्रेस मुख्यालय में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा, ’यह हमारे खातों को फ्रीज करना नहीं है, यह भारत के लोकतंत्र को फ्रीज करना है... यह झूठ है कि भारत में लोकतंत्र है। यह पूरा-पूरा झूठ है। आज के भारत में कोई लोकतंत्र नहीं है।’ उन्होंने खेद व्यक्त किया कि चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी दल को आर्थिक रूप से पंगु बना दिया गया है, जबकि लोकतंत्र की रक्षा के लिए अनिवार्य संस्थान जैसे अदालतें, चुनाव आयोग, मीडिया, इस बारे में पूरी तरह से चुप रहे हैं।

अपने बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से जताई आपत्तियों के बीच राहुल ने कहा, ’घृणा से भरी ’आसुरी शक्ति’ ने भारतीय लोकतंत्र की हत्या करने के लिए हमारे बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। हम उस ’आसुरी शक्ति’ के खिलाफ लड़ रहे हैं।’ उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि 14 लाख रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ियों की सजा के तौर पर कांग्रेस को कंगाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत का 20 प्रतिशत वोट कांग्रेस को जाता है जो किसी भी चीज के लिए 2 रुपये भी नहीं दे पाती है। राहुल ने कहा, ’यह कांग्रेस पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की एक आपराधिक कार्रवाई है।

आज के भारत में उनके बिना ऐसा नहीं होता है।’ राहुल गांधी ने कहा, ’हमारे सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। हम चुनाव अभियान से जुड़ा कोई काम नहीं कर सकते हैं, हम अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को को पैसे नहीं दे सकते, हमारे नेता देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में नहीं जा सकते... वे ट्रेन का सफर भी नहीं कर सकते और यह चुनाव अभियान से दो महीने पहले हुआ है।’ सूत्रों ने बताया कि पार्टी के 11 में से आठ खाते फ्रीज हैं। पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि आयकर अधिनियम के अनुसार, 2017-18 के खातों को जमा करने में एक महीने की देरी पर अधिकतम 10 हजार रुपये का जुर्माना हो सकता है, लेकिन कांग्रेस पर 210 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर केसरी के कार्यकाल के दौरान 30 साल पहले का आयकर नोटिस जारी किया जा सकता है, तो सरकार महात्मा गांधी के उस दौर में भी जा सकती है जब जमनालाल बजाज कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे। कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने के ’व्यवस्थित प्रयास’ के बारे में बात करते हुए, सोनिया गांधी ने कहा, ’इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी हम अपने चुनाव अभियान को प्रभावी बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।’ खरगे ने कहा कि अब कोई लेवल प्लेइंग फील्ड नहीं है क्योंकि भाजपा ने मीडिया विज्ञापनों और एयर ट्रांसपोर्ट पर एकाधिकार स्थापित कर लिया है।

जबकि कांग्रेस अपने नेताओं को विभिन्न शहरों में भेजने में भी सक्षम नहीं है और अभी तक रैलियों या मीडिया विज्ञापनों के साथ अपना अभियान शुरू नहीं कर पाई है।उन्होंने कहा, ’सभी दलों के पास समान रूप से संसाधन होने चाहिए, न कि सत्ता में बैठे लोगों के पास संसाधनों, मीडिया पर एकाधिकार हो और सत्तारूढ़ दल का ईडी, आयकर, चुनाव आयोग और अन्य स्वायत्त निकायों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नियंत्रण नहीं हो सकता।’ उन्होंने कहा कि चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने उजागर किया है कि कैसे भाजपा ने अपने बैंक खातों में करोड़ों रुपये जमा किए हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाली नकदी का कोई हिसाब नहीं है, यह कहते हुए कि 70 से अधिक वर्षों से स्थापित एक स्वस्थ लोकतंत्र के रूप में भारत की छवि पर ’प्रश्न चिह्न’ हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी बीडी ग्लोबल एकेडमी की टॉपर रही 10 वीं की दीपांशी- Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से संवाद, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की वोट अपील Gorakpur: गोरखपुर में अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी- The candidate arrived in Gorakhpur to file nomination riding on a bier.