• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मासूम बेटे के साथ मां ने फांसी लगा लिया

Posted on: Tue, 05, Dec 2023 3:39 PM (IST)
मासूम बेटे के साथ मां ने फांसी लगा लिया

संतकबीर नगर, उ.प्र.। जिले में मेंहदावल थाना क्षेत्र के गगनई राव मोहल्ले में एक महिला ने पति के डाट फटकार से नाराज होकर अपने मासूम बेटे को साथ लेकर फांसी लगा लिया। मौके पर ही दोनों की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने साक्ष्य इकट्ठा किया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया है। सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र के गुलहरिया राजा गांव निवासी किरन निषाद की शादी 5 वर्ष पूर्व संतकबीर नगर के मेहदावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गगनई राव गांव में हुई थी। जामवंत निषाद निवासी गगनई राव का पुत्र दिव्यांशु और पत्नी थी। पति ने बेटे की देखभाल के लिए पत्नी को फटकार लगाई। इसी बात से नाराज होकर सोमवार की सुबह करीब पांच बजे किरण (25) पत्नी जामवंत ने अपने पुत्र दिव्यांशु को साथ लेकर घर के अंदर फांसी लगा लिया।

सुबह पति जामवंत ने जब दरवाजा खोला तो बेटा व पत्नी किरन का शव फांसी से लटकता मिला। घटना की जानकारी के बाद मेहदावल सीओ अम्बरीष सिंह भदौरिया व प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल विजय कुमार दुबे ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेजा। मिली जानकारी के अनुसार जामवंत की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके पांच वर्ष पहले किरण नाम की महिला से उसकी शादी हुई। पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं। शादी के 5 वर्ष बाद यह घटना हुई। जिससे स्थानीय लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।