• Subscribe Us

logo
01 मई 2024
01 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने देवरिया में 49 कार्य परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Posted on: Mon, 04, Jan 2021 9:10 PM (IST)
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने देवरिया में 49 कार्य परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद में बंगरा बाजार में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत खजडीवाले की जयंती के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए 49 कार्य परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिसकी लागत 120.56 करोड है। उन्होंने सलेमपुर नवलपुर कुन्डौली भागलपुर से तुरतीपार तक फोरलेन किये जाने हेतु 19.51 किलोमीटर के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य 261.93 करोड से कराये जाने की घोषणा की। उन्होने भागवत भगत के नाम से इंटर कालेज भी स्थापित किये जाने को कहा। इसके अलावा उन्होंने सांसद एवं विधायक द्वारा प्रस्तुत अन्य प्रस्ताव पर भी विचार किये जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी अच्छे कार्य होगें, उसे हर संभव कराया जायेगा। डिप्टी सीएम ने कहा विकास के मामले मे सलेमपुर, देवरिया प्रदेश पीछे नही रहेगा। तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ रहा है। आज केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यो से विकास हो रहा है। गरीबों, कमजोर वर्गो की भलाई का कार्य हो रहा है।

देश की सीमाये भी सुरक्षित है। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भागवत भगत महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके गीत ‘‘गेहूॅ की रोटियां रहरियां की दलिया’’ आजादी के लिये प्रेरित करने व लोगो को जागरुक करने में काफी अहम भूमिका निभाई। पशुधन राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद ने भागवत भगत के जीवन आदर्श पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार द्वारा विकास एवं जन कल्याण के अनेक कार्य किये जा रहे है, जिसका लोगो को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के संयाजक सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने भागवत भगत के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। आगन्तुक सभी के प्रति आभार जताया। समारोह की अध्यक्षता जगदीश नारायण मिश्र द्वारा किया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।