• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

गुजरात के पूर्व सीएम केशूभाई पटेल नही रहे

Posted on: Thu, 29, Oct 2020 1:04 PM (IST)
गुजरात के पूर्व सीएम केशूभाई पटेल नही रहे

गुजरात डेस्कः (बीके पाण्डेय) पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार सुबह सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां निधन हो गया। कुछ समय पहले उन्हें कोरोना भी हुआ था, लेकिन वे रिकवर हो चुके थे। केशुभाई 2 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे। 30 सितंबर को ही सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के दोबारा अध्यक्ष चुने गए थे। तख्तापलट के चलते वे दोनों बार मुख्यमंत्री का टर्म पूरा नहीं कर पाए। 2001 में उनकी जगह नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली। मोदी उन्हें अपना राजनीतिक गुरु भी मानते हैं। प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने कहा भी था कि सूबे की असल कमान केशुभाई के हाथ में ही है। वे भाजपा के सारथी हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल