• Subscribe Us

logo
23 मई 2024
23 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

6 महीने से अपनी शिष्या के साथ दुष्कर्म कर रहा था कलयुगी शिक्षक

Posted on: Tue, 05, Apr 2022 11:00 PM (IST)
6 महीने से अपनी शिष्या के साथ दुष्कर्म कर रहा था कलयुगी शिक्षक

बिहार डेस्कः (राजेश साहू) महिलाओं पर हो रहे अत्याचार में कमी नही आ रही है। हादसे हैरान करने वाले हैं। बिहार के खगड़िया में एक शिक्षक ने अपनी ही शिष्या से लगातार 6 माह तक यौन शोषण किया। लड़की जब गर्भवती हो गयी और परिजनों को पता चला तो पुलिस से शिकायत की। इस बात से नाराज शिक्षक ने मंगलवार को अपनी शिष्या के परिजनों के साथ पुलिस के सामने ही मारपीट की।

घटना में पीड़ित लड़की के चाचा, पिता सहित उसके भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। मामला बेलदौर थाना क्षेत्र के कुरहा बासा गांव के एक निजी स्कूल का है। आरोपी शिक्षक का नाम मो. जुबेर है। उस पर आरोप है कि उसने 8वीं की छात्रा को शादी का झांसा देकर करीब 6 माह तक यौन शोषण किया। जिस समय आरोपी शिक्षक और उसके समर्थकों ने मारपीट की।

उस समय खगड़िया महिला थाना अध्यक्ष किरण कुमारी भी मौजूद थी। किसी भी पुलिस कर्मी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। महिला थानाध्यक्ष किरण कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के बाद पुलिस वहां जांच के लिए गई थी। उस समय हमारे पास पुलिस जवान कम थे, इसलिए वहां से निकल गए। इधर, बेलदौर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जल्द ही उनकी रिफ्तारी की जायेगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: डायट में मतदाता जागरूकता का आयोजन, हुआ दिखावटी मतदान समर्पित और देशभक्त युवा पीढ़ी का निर्माण करता है आर्य वीर दल- ओम प्रकाश आर्य’ बढ़-चढ़कर करेंगे मतदान, बनेगी लोकतंत्र की पहचान भाजपा की जीत के लिये प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने घर-घर बनाया संवाद ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगी हैं प्राथमिक उपचार केन्द्र -डा. वी.के. वर्मा काम कमजोर है इसलिये राम के नाम पर वोट मांग रही भाजपा- ज्ञानेन्द्र बहुजन मुक्ति पार्टी ने प्रेक्षक से किया बसपा प्रत्याशी की शिकायत बस्ती में तेजस्वी सूर्या ने युवाओं से किया आह्वान, राष्ट्र रक्षा और विकसित भारत के लिए करें मतदान शत प्रतिशत मतदान के लिये रेड क्रास ने चलाया जागरूकता अभियान Gorakpur: जनवरी से मार्च तक उदासीन परिवारों के 446 बच्चों का हुआ टीकाकरण