• Subscribe Us

logo
07 मई 2024
07 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

रविवार को देशभर में 38,319 नये कोरोना मरीज मिले, 38,521 ठीक हुए, 501 की मौत

Posted on: Mon, 19, Jul 2021 10:04 AM (IST)
रविवार को देशभर में 38,319 नये कोरोना मरीज मिले, 38,521 ठीक हुए, 501 की मौत

नई दिल्लीः देश में बीते 24 घंटे में 38,319 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 38,521 ठीक हुए और 501 ने जान गंवाई। 4.49 लाख मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। अभी तक के आंकड़ों की बात करें तो अब तक कुल 3.11 करोड़ लोग संक्रमित हुये हैं। इनमे 3.03 करोड़ लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुये हैं। अब तक कुल 4.14 लाख लोग जान गंवा चुके हैं।

केरल में रविवार को 13,956 लोग संक्रमित पाए गए। 13,613 लोग ठीक हुए और 81 लोगों की मौत हो गई। 1.25 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में रविवार को 9,000 लोग संक्रमित पाए गए। 8,950 लोग ठीक हुए और 180 लोगों की मौत हो गई। 1.03 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश में रविवार को 25 लोग संक्रमित पाए गए। 69 लोग ठीक हुए और 6 की मौत हुई। 1,260 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में रविवार को 51 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 80 लोग ठीक हुए। 592 मरीजों का इलाज चल रहा है। राजस्थान में रविवार को 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 49 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। 472 मरीजों का इलाज चल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।