• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कुत्ता खरीदने को लेकर हुये विवाद में चली गोली, 2 की मौत

Posted on: Wed, 29, Jul 2020 11:07 PM (IST)
कुत्ता खरीदने को लेकर हुये विवाद में चली गोली, 2 की मौत

बिजनौर, ब्यूरो (फैसल खां) दो पक्षों में कुत्ता खरीदने को लेकर हुए विवाद में चली गोली में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग फरार हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लोगों की तलाश शुरू कर दी है। धामपुर थाना क्षेत्र के गांव पाडली मांडू में बीती रात कुत्ता खरीदने को लेकर दो पक्षों में गोली चल गई।

इस घटना में राहगीर प्रशांत की मौत हो गई जबकि उसके चाचा सुरेंदर गंभीर रूप से इस घटना में घायल हो गये है। वहीं दूसरे पक्ष के केहर सिंह नाम के व्यक्ति की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना को लेकर एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि कुत्ते की खरीदारी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें चली गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई है। एक कि हालत गंभीर है। जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों पक्षों के लोगो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया