• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पद्मश्री अरूणिमा के घर चोरी

Posted on: Sat, 13, Feb 2016 2:04 PM (IST)
पद्मश्री अरूणिमा के घर चोरी

अंबेडकरनगरः एवरेस्ट फतह करने वाली पद्म श्री अरुणिमा सिन्हा के अंबेडकर नगर स्थित घर में बेखौफ चोरों ने जमकर लूटपाट की। वे घर से 2 लाख नकद व 10 लाख के आभूषण चोरी कर फरार हो गये। घटना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के पंडाटोला खत्रियाना मोहल्ले में हुई। यहां पर्वतारोही अरुणिमा का घर है। इसमें उनके अलावा भाई राहुल एवं बहन लक्ष्मी आदि रहते हैं। अरुणिमा ज्यादातर कार्यक्रमों के चलते बाहर ही रहती हैं। 22 जनवरी को परिवारीजन उनसे मिलने लखनऊ गए थे। इस बीच गुरुवार की रात मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ घर में घुसे चोरों ने कमरों को पूरी रात खंगाल डाला। शुक्रवार को बाहरी गेट का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस एवं अरुणिमा के परिवार को दी। कोतवाल महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल