• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार, दिव्यांग नौकरानी को बंधक बनाकर रखा, पेशाब चटवाती थी

Posted on: Wed, 31, Aug 2022 9:44 AM (IST)
भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार, दिव्यांग नौकरानी को बंधक बनाकर रखा, पेशाब चटवाती थी

नेशनल डेस्कः घरेलू सहायिका के साथ अमानवीय व्यवहार की आरोपी भाजपा नेत्री सीमा पात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भाजपा उसे पार्टी से निलंबित कर चुकी है। सीमा पात्रा झारखंड के रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी हैं। उनके ऊपर दिव्यांग घरेलू सहायिका के साथ 8 वर्ष तक टॉर्चर करने का आरोप लगा है। उसने पिछले 8 सालों से सीमा के घर दिव्यांग लड़की काम कर रही थी।

सीमा उसके साथ मारपीट करती थी और उसे बंधक बनाकर रखा था। घरेलू सहायिका से बेरहमी से मारपीट मामले में हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना पुलिस ने सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सीमा पात्रा के खिलाफ मामला अरगोड़ा थाने में दर्ज़ हुआ था। जिसके बाद अब रांची पुलिस ने सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उधर रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया है कि सीमा पात्रा को कस्टडी में लिया गया है। अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीमा पात्रा घर में काम करने वाली मेड सुनीता पर थर्ड डिग्री टॉर्चर करने लगीं तो उनके बेटे आयुष्मान ने इसका विरोध किया था. इसके बाद सीमा पात्रा ने अपने बेटे को ही मनोरोगी घोषित कर रांची की मानसिक आरोग्यशाला रिनपास में भर्ती करा दिया था. हद तो यह हो गई कि उन्होंने बेटे के हाथ में बेड़ियां लगाकर उसे जबरन यहां दाखिल कराया था. सोमवार को जब सुनीता के टॉर्चर की खबरें छपीं तो उन्होंने अपने बेटे को आनन-फानन यहां से रिलीज करवा लिया है।

औरत है या कसाई

सीमा पात्रा के बारे में धारा 164 के बयान में सुनीता ने जो बताया उसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जायेंगे। सुनीता के अनुसार, उसे गरम तवे से जगह-जगह दागा गया है. लोहे की रॉड से उसके आगे के तीन-चार दांत तोड़ दिये गए. उसका खाना-पानी तक बंद कर दिया गया था. लगातार पिटाई से वह इस तरह अशक्त हो गई थी कि फर्श पर घिसट-घिसट कर चलती थी. अगर गलती से सुनीता का पेशाब कमरे से बाहर चला जाता तो उसे अपने मुंह से उसे चाट कर साफ करना पड़ता था. घिसट-घिसट कर किसी तरह उसे यह भी करने को मजबूर किया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: 17 साल पुराने भाजपा कार्यकर्ता दिलीप श्रीवास्तव ने ली कांग्रेस की सदस्यता विशाल जनसभा कर इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी ने दिखाई ताकत बंदरों के हमले में 11 वर्षीय बालक घायल