सिद्धार्थनगर पहुंचे सीएम योगी, संचारी रोगों से किया सावधान
सिद्धार्थनगर 02 अप्रैल। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेस्ट हाउस में बने हेलीपैड पर प्रातः 10ः10 बजे हेलीकाप्टर से पहुॅचे। इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द माधव, अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद, जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कोविड-19 हेल्प डेस्क, संचारी रोग, राशन वितरण की दुकान पर लाभाथी से वार्ता की तथा अपने हाथ से राशन भी दिया तथा काला नमक चावल के साथ विभिन्न विभागो द्वारा लगाये गये स्टाल, प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। उन्होने सुनीता देवी, सुशीला देवी, सुनीता देवी, शीला तथा पुष्पा देवी की गोद भराई किया तथा आन्वी, कृष्ण कुमार, शिवनन्दन कुमार, गुलाब, सोनी को अन्नप्रासन कराकर उनका लाड-प्यार किया। इसके पश्चात मंच पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
मुख्यमंत्री ने सभी को वासन्तीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। कहा कि आज से पूर्व मुझे कई बार सिद्धार्थनगर आने का अवसर मिला है। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान का शुभारम्भ करने के लिए जनपद सिद्धार्थनगर का चयन किया है क्योकि सिद्धार्थनगर एक आकांक्षात्मक जनपद है। यहां पर स्वास्थ्य, शिक्षा आदि पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। संचारी रोग मतलब मस्तिष्क ज्वर है। वर्ष 1972 से वर्ष 2017 तक प्रतिवर्ष 2-3 हजार मौते होती थी। इसको पूरी तरह से समाप्त करने में सफलता प्राप्त की है। दिमागी बुखार इस क्षेत्र के लिए अभिशाप बन गया था। इस अभियान के अन्तर्गत आशा कार्यकत्री घर-घर जाकर लोगो को जागरूक करती है।
उन्होने विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। कहा विगत 02 वर्षो में पूरे विश्व ने कोरोना जैसा महामारी का सामना किया है। जिसमें देश के अन्दर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना से लड़ाई की विश्व में सराहना की गयी तथा उ0प्र0 मॉडल की पूरे विश्व में चर्चा हुई। उ0प्र0 सरकार ने कोरोना के दौरान मुफ्त जांच, मुफ्त वैक्सीन तथा मुफ्त उपचार की सुविधा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पात्र लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड अवश्यक बनवा ले जिससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके। सभी लोग अपने आस-पास गन्दगी न फैलाये। गन्दगी से अनेक बीमारियां फैलती है। हमे अपने आस-पास स्वच्छता रखनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान की प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।