• Subscribe Us

logo
01 मई 2024
01 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > अंतरराष्ट्रीय

विक्टोरिया झील में नौका डूबी, 86 मरे

Posted on: Fri, 21, Sep 2018 4:59 PM (IST)
विक्टोरिया झील में नौका डूबी, 86 मरे

नैरोबीः विक्टोरिया झील में एक नौका के डूबने से उस पर सवार कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई है। तंजानिया की सरकारी मीडिया ने एक क्षेत्रीय गवर्नर के हवाले से यह जानकारी दी और कहा कि बचे हुए लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विक्टोरिया झील के तट पर स्थित म्वांजा बंदरगाह के क्षेत्रीय आयुक्त जॉन मोंगेल्ला ने ‘सिटिजन’अखबार को बताया कि शुक्रवार सुबह कई शव निकाले गए, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 86 हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, एमवी न्येरेरे नामक इस नौका में 300 से अधिक लोग सवार थे। यह नौका झील के सबसे बड़े द्वीप यूकेरेवे से कुछ ही मीटर पहले डूब गई। माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने कान्हा गौशाला में सेवा कर दान किया सामग्री पहले सात फेरों की गारण्टी पूरी करें नरेन्द्र मोदी- डा. शीला शर्मा