• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

दो युवतियों के शव मिलने से सनसनी

Posted on: Tue, 24, Jul 2018 9:22 AM (IST)
दो युवतियों के शव मिलने से सनसनी

इलाहाबादः कीडगंज थाना इलाके में 2 नाबालिग किशोरियों का शव मिलने से हडकम्प मच गया। दोनों का शव यमुना नदी में नए पुल के नीचे मिला है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों की शिनाख्त की गयी। पता चला कि दोनों मृतक किशोरियां सहेलियां हैं और वह एक ही घर में किराए पर रहती थीं।

बता दें दोनों शनिवार की शाम को करेली थाना क्षेत्र से एक साथ लापता हुई थी। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर करेली पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश करनी शुरू कर दी। वहीं सोमवार को दोनों के शव यमुना पुल के नीचे मिले। पुलिस दोनो के मौत की वजह तलाशने में जुटी है। हालांकि युवतियों के शरीर पर चोट के कोई निशान नही मिले हैं लेकिन यदि यह आत्महत्या है तो उन्होने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। इन सवालों के जवाब पुलिस का इनवेस्टिगेशन पूरा होने के बाद ही मिल पायेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार