• Subscribe Us

logo
04 मई 2024
04 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गुण्डों से खरतनाक हुई यूपी पुलिस, थर्ड डिग्री से हुई मौत, लाश छोड भागे दोषी पुलिसकर्मी

Posted on: Tue, 19, Oct 2021 10:45 PM (IST)
गुण्डों से खरतनाक हुई यूपी पुलिस, थर्ड डिग्री से हुई मौत, लाश छोड भागे दोषी पुलिसकर्मी

संतकबीर नगर, (उ.प्र.) यूपी में पुलिस की गुण्डई थमने का नाम नही ले रही है। यूं कहें कि यूपी पुलिस गुण्डों से ज्यादा खतरनाक हो गयी है तो अतिशयोक्ति नही होगी। ताजा मामला संतकबीरनगर से है। यहां से हृदय को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक लड़का अपनी प्रेमिका को भगाकर कहीं ले गया। पुलिस उसे नही पकड़ पाई लेकिन पिता को थाने ले आई और उसे पीट पीट कर मार डाला।

घटना को अंजाम देने के बाद दोषी पुलिसकर्मी शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गये। पुलिस का ये कृत्य नागरिकों को सुरक्षा का अहसास नही कराता, बल्कि डराता है। फिलहाल घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी, एसपी, आईजी अस्पताल पहुंचे, मृतक के परिजनों से जानकारी लेने के बाद एसएचओ बखिरा को सस्पेंड कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब उन्होंने पुलिस से मौत का कारण पूछा तो उन्होंने सीढ़ी से उतरते समय चोट लगने की बात बताई। इससे पहले पुलिस ने परिजनों से कहा कि जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, जाकर देख लो। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी।

बताया गया कि थाना क्षेत्र के शिवबखरी गांव के रहने वाले बहरैची का बेटा अशोक एक सप्ताह पहले गांव की एक लड़की को भगा ले गया था। लड़की के पिता ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस अशोक को नही पकड़ सकी तो वो उसके पिता बहरैची और उसकी पत्नी दुर्गावती को पकड़कर रविवार को थाने ले आई। थोड़ी देर बाद दुर्गावती को छोड़ दिया, लेकिन पुलिस ने बहरैची को 3 दिन तक थाने में बंद रखा। इस बीच पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई की। जिसमें वो बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गया। पुलिस बहरैची को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बहरैची के मरने की खबर मिलते ही पुलिस कर्मी शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।