• Subscribe Us

logo
04 मई 2024
04 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नगर पालिका अध्यक्ष की पहल पर कर्मचारियों का आन्दोलन समाप्त

Posted on: Fri, 14, Jan 2022 11:30 PM (IST)
नगर पालिका अध्यक्ष की पहल पर कर्मचारियों का आन्दोलन समाप्त

बस्तीः नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा से वार्ता के बाद नगर पालिका कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा पिछले दो दिनों से जारी अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुक्रवार को समाप्त हो गया। 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलित कर्मचारियों की समस्याओें पर विचार कर अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याओं का शीघ्र समाधान करा दिया जायेगा।

शेष जो मांगे सरकार और शासन स्तर की हैं उससे शासन को अवगत कराया जायेगा जिससे मांगों को पूरा कराया जा सके। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने वार्ता के दौरान कहा कि उनके स्तर पर किसी कर्मचारी का कोई अहित नहीं होने पायेगा। हम सब मिलकर सुन्दर बस्ती, स्वच्छ बस्ती बनाने के की दिशा में मिलकर कार्य करें। जो बाधायें हैं उन्हें चरणबद्ध ढंग से दूर किया जायेगा। नगर पालिका कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष बेद प्रकाश पाण्डेय, महामंत्री सत्यदेव शुक्ल ने मांगों को रखा और कहा कि इसका शीघ्र निस्तारण कराया जाय। मौके पर मुख्य रूप से सन्तोष शुक्ल, जगदीप श्रीवास्तव, मो. सिद्दीक, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मो. इद्रीस, गोपाल चौरसिया, रामू पाठक, संजय उपाध्याय, वसीम, रफीक, सेराज, ओम प्रकाश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में फेरी वाले की गला रेतकर हत्या Ayodhya: अयोध्या पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ मिल्कीपुर में मासूम संग दुष्कर्म