• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पोलिंग पार्टियां रवाना, डीएम, एसपी ने भ्रमण कर लिया जायजा

Posted on: Sun, 25, Apr 2021 11:45 PM (IST)
पोलिंग पार्टियां रवाना, डीएम, एसपी ने भ्रमण कर लिया जायजा

सिद्धार्थनगरः पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी का जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी द्वारा जनपद के विभिन्न विकास खण्डों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्देश दिया गया कि पोलिंग पार्टियां समय से बूथो पर पहुॅच जाये।

कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी को मास्क, सेनेटाइजर, आदि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियों के साथ लगाये गये पुलिस बल को भी रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने हम सभी दायित्व है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये। पोलिंग र्पार्टयां अपने निर्धारित बूथो पर पहुॅचने के पश्चात यह सुनिश्चित कर ले कि कोई भी आवश्यक सामग्री छूटी तो नही है जिससे कि निर्चाचन को सम्पन्न कराये जाने में कोई समस्या न हो।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’