• Subscribe Us

logo
27 अप्रैल 2024
27 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

तहसील में हुआ महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन

Posted on: Mon, 26, Oct 2020 8:23 PM (IST)
तहसील में हुआ महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन

हर्रैया, बस्तीः शासन के निर्देश पर सोमवार को तहसील में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता के साथ निस्तारण करने का संकल्प लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंदकिशोर कलाल ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तहसील के अधिकारी पीछे नहीं रहेगें। उनकी समस्याओं पर त्वरित निस्तारण में इस डेस्क की भूमिका अहम रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के प्रति पूरी संवेदनशील है। सभी अधिकारी भी शासन के मंशा के अनुरूप कार्य करे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की आने वाली समस्याओं को समय सीमा के अंदर निस्तारण किया जाएगा तथा महिलाओं और बालिकाओं की समस्या के निदान के लिए कंप्यूटर पर शिकायत दर्ज कर डाटा सुरक्षित रखा जाएगा। हर्रैया थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने कहा कि हर्रैया थाने में भी डेस्क तैयार की गई है। हेल्प डेस्क में दो महिला सिपाहियों को लगाया गया है। महिला हेल्प डेस्क महिलाओं को जागरूक करने के लिए बनाई गई है। महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने में इस डेस्क की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि महिलाओं को कोई समस्या होती हैं तो तुरंत 1090, 112, 1076 डायल कर मदद ले सकती है। इस मौके पर प्रशिक्षु एसडीएम विनय सिंह, अनुपम कुमार मिश्रा, तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: सड़क हादसे में श्रीवास्तव परिवार के दो लोगों की मौत DELHI - New Delhi: याचिका खारिज, नही होगा 100 प्रतिशत वीवीपैट की पर्चियों का मिलान दिल्ली में घर में घुसकर महिला का मर्डर, बेटी से था अफेयर महाकाल मंदिर के प्रसाद पर विवाद, पैकेट पर छपी है मंदिर की फोटो