• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सफाई अभियान महज दिखावा

Posted on: Wed, 04, Oct 2017 9:01 AM (IST)
सफाई अभियान महज दिखावा

अमेठीः (अश्वनी श्रीवास्तव) जनपद अमेठी के जामों में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सड़कों पर साफ सफाई की गई। अभियान में शामिल कुछ ने नहीं तो केवल फोटो खिंचवाई। ब्लॉक मुख्यालय के अगल-बगल में दोनों तरफ घनी झाड़ियां है। यहां मच्छरों का बसेरा है। इस पर किसी की नजर नहीं है। झाडू हाथ में लेकर साफ सुथरी जगह पर साफ सफाई का अभिनय किया जा रहा है। वास्तव में गंदगी साफ करने में किसी का कन नही लग रहा है। फोटों खिंचाकर शासन प्रशासन और सरकार की आखों में धूल झोंकने का सिलसिला जारी है। झाड़ी के पास बच्चे शौच करते हैं उस पर इतनी बदबू है कि वहां खड़ा होना मुश्किल है। बगल में ही इंडिया मार्का नल गड़ा हुआ है, लोग इसी नल का पानी पीने को मजबूर हैं। यही हाल प्राइमरी स्कूलों का है। यहां गरीब घरों के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। लेकिन इस प्राइमरी स्कूल की सुध लेने वाला कोई नहीं है। इसके चारों तरफ से अतिक्रमण है। गंदगी भी कम नही है। काश! हाथ में झाडू लेकर फोटों खिचाने वाले वास्तव में यहां सफाई अभियान चलाते तो हमारा परिवेश कुछ और होता।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश जिन्दा को मुर्दा दर्शाने वाले को क्लीनचिट Deoria: जीवनसाथी से विवाद, जीवनलीला खत्म, बेटी का भी कत्ल DELHI - New Delhi: केजरीवाल को अंतरिम जमानत, 02 जून को करना होगा सरेंडर GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार