• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

विधायक के साथ डीएम ने लिया बाढ़ क्षेत्र का जायजा

Posted on: Mon, 28, Sep 2020 8:44 PM (IST)
विधायक के साथ डीएम ने लिया बाढ़ क्षेत्र का जायजा

सिद्धार्थनगरः विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। बड़गो, टड़िया बाजार, पिपरी खुर्द, इटौवा, पटखौली, गायघाट, मजगवां, रीवा नानकार आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ से हुये नुकसान की जानकारी ली गयी।

जिलाधिकारी ने क्षेत्र के संबंधित लेखपाल को निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कर तत्काल मुआवजे के लिए लिस्ट तैयार कर प्रेषित करें, जिससे कि बाढ़ से प्रभावित फसलों की क्षति की भरपाई किसानों को मिल सके। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिया। जिलाधिकारी के साथ-साथ विधायक ने भी जनता से रूबरू होकर लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।