• Subscribe Us

logo
08 मई 2024
08 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

रंजिश में दो को गंवानी पड़ी जान

Posted on: Sun, 03, Apr 2016 12:32 PM (IST)
रंजिश में दो को गंवानी पड़ी जान

फिरोजाबाद के नसीरपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में 2 लोगों की जान चली गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बलारपुर गांव निवासी सूरज सिंह और ऐवरन सिंह की वर्तमान प्रधान कमलेश से जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश थी।

इसी रंजिश के कारण कमलेश पक्ष के एक व्यक्ति की एक वर्ष पहले हत्या कर दी गई थी। सूरज और ऐवरन अपने साथियों रवि और गोविन्द के साथ 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मुकदमे की तारीख से घर लौट रहे थे। बलारपुर गांव के मोड पर हथियारबंद लोगों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए।

हादसे में सूरज (50) और ऐवरन सिंह (55) की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल रवि और गोविन्द को आगरा रेफर किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।