• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नही रूक रहा अवैध मांस का कारोबार

Posted on: Mon, 10, Dec 2018 9:36 AM (IST)
नही रूक रहा अवैध मांस का कारोबार

शाहजहांपुर ब्यूरो (उदयवीर सिंह) आरसी मिशन थाना क्षेत्र में अवैध मांस पकड़ा गया। बताया गया कि फत्तेपुर चुंगी मोहल्ले के एक घर में पशु को काटा जा रहा था। पुलिस ने मांस के साथ चार को गिरफ्तार किया है। बताते चलें शाहजहांपुर प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी पशुओं की कटान नही रुक पा रही है।

डीएम एसपी रात दिन क्षेत्र में भ्रमण करते रहते है। लेकिन क्षेत्रीय पुलिस की हीलाहवाली के चलते पशु क्रूरता जारी है। मिली जानकारी के अनुसार आरसी मिशन थाना क्षेत्र के फत्तेपुर चुंगी मोहल्ले में बीती रात एक घर में पशु कटान चल रहा था। इसी बीच मोहल्ले के किसी ब्यक्ति ने नाली में खून बहने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से लगभग 1 कुंतल 20 किलों मांस बरामद किया। मौके से जसनवर का सिर पैर खाल व काटने बाले औजार बरामद किये। पुलिस ने मौके से अहमदपुरा निवासी अच्छन व तारिक व गुड्डू व शकील को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 429 व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। तथा मांस का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।

प्रवेश सिंह एसओ आरसी मिशन ने बताया कि बारात में मांस भेजने के लिए पशु काटा जा रहा था। ककरा में बंद पड़े स्लाइटर हाउस के कारण शहर में चोरी छिपे पशुओं का कटान करके मीट सप्लाई किया जा रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व प्रशासन ने सख्ती दिखाई तो कुछ दिन बड़े के मीट का कारोबार रुक गया था। लोगों की माने तो आरसी मिशन थाना क्षेत्र में पशु कटान नही रुक पा रहा है। बीती रात एक बारात में मांस सप्लाई करने के लिए घर में पड्ढे को घर में काट दिया, जिसकी खबर लोगों को लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया मौके से पुलिस ने मांस बरामद कर लिया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी