• Subscribe Us

logo
05 मई 2024
05 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Haryana

गुरमीत राम रहीम पर फैसला आज, स्थिति तनावपूर्ण

Posted on: Fri, 25, Aug 2017 10:14 AM (IST)
गुरमीत राम रहीम पर फैसला आज, स्थिति तनावपूर्ण

नई दिल्लीः डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर साध्वी यौन शोषण केस में जैसे जैसे फैसले की घड़ी निकट आ रही है वैसे वैसे देश के साथ साथ विदेश में भी खलबली मचती जा रही है। डेरा प्रमुख पर शुक्रवार को आने वाले फैसले को लेकर हरियाणा में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसका असर अमेरिका और चरन तक बताया जा रहा है।

तनावपूर्ण माहौल देखते हुए दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमरीका और चीन ने अपने नागरिकों को हरियाणा और पंजाब के प्रभावित इलाकों में ना जाने की सलाह दी है। दोनों ही देशों ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि ऐसे इलाकों में जाने से परहेज करें जहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह पर चल रहे साध्वी यौन शोषण मामले में शुक्रवार पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाली है। कोर्ट के फैसले से पहले ही पंचकूला में लाखों डेरा समर्थक पहुंच चुके हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: माउंट हीरा इंटरनेशनल एकेडमी में हुआ कॉमन सेंस लैब का उद्घाटन