• Subscribe Us

logo
07 मई 2024
07 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

मोदी के परिवार में छाया मातम

Posted on: Wed, 07, Sep 2016 4:19 PM (IST)
मोदी के परिवार में छाया मातम

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर इस वक्त मातम छाया हुआ है। खुद पीएम मोदी का रो- रोकर बुरा हाल है। दरअसल, उनकी भतीजी यानी उनके बड़े भाई प्रहलाद मोदी की बेटी निकंजबेन अब इस दुनिया में नही रहीं। ये खबर मिलते ही पीएम मोदी की आंखे आंसुओं से नम हो गईं। अचानक मिली भतीजी की मौत ने मोदी को हिलाकर रख दिया। वो अपनी भतीजी से बहुत प्यार करते थे। निकंजबेन को उन्होंने अपनी गोद में खिलाया था। लेकिन अफसोस उनकी गोद में खेलने वाली नन्ही परी पर वे कभी अपना प्यार नही लुटा पायेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी निकुंजबेन को दिल की बीमारी थी। वो लंबे समय से जूझ रही थीं। मंगलवार को अस्पताल में लंबे इलाज के बाद डॉक्टरों ने निंकुजबेन को मृत घोषित कर दिया। ये खबर मिलते ही पीएम मोदी का पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है। इस वक्त मोदी के घर में शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है। घर का हर एक सदस्य इस वक्त गम में डूबा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।