• Subscribe Us

logo
01 मई 2024
01 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

किसी कीमत पर झुकने को तैयार नही हैं बिजली कर्मचारी, कहा जेल जाने को तैयार हैं हम

Posted on: Sat, 18, Mar 2023 10:42 PM (IST)
किसी कीमत पर झुकने को तैयार नही हैं बिजली कर्मचारी, कहा जेल जाने को तैयार हैं हम

लखनऊः यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार मचा है। जिला प्रशासन की ओर से की गई वक्ल्पिक व्यवस्था 12 घण्टे में जवाब दे गई। हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने साफ कर दिया है वो किसी भी सूरत में हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। कर्मचारियों के शोषण पर हड़ताल अनिश्चितकालीन में तब्दील हो जाएगी और जेल भरो आंदोलन शुरू होगा।

इससे पहले ऊर्जा मंत्री डॉ. एके शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दावा किया, ’’बिजली आपूर्ति सामान्य है। 1332 संविदा कर्मियों को पिछले 24 घंटों में बर्खास्त किया गया है। बात नहीं मानने वालों को भी बर्खास्त किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो हजारों की सेवा समाप्त करेंगे।’’ इसके कुछ देर बाद ही ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति को बातचीत के लिए आवास पर बुलाया।

मंत्री समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। वहीं, देर शाम यूपीपीसीएल के एमडी पीसीएल ने हड़ताल करने वाले 6 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। कर्मचारियों के नाम जय प्रकाश, प्रभात, सीवी उपाध्याय, जीवी पटेल, जितेन्द्र सिंह गुर्जर और वसीम अहमद है। इन पर कर्मचारियों को हड़ताल के लिए उकसाने का आरोप है। इसके अलावा पावर कारपोरेशन के फील हॉस्टल पर जहां धरना चल रहा है, वहां पर पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है।

विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने कहा, ’’हम भगोड़े नहीं हैं। हम कहीं नहीं जा रहे हैं। पुलिस हमें गिरफ्तार कर सकती है। जनता जो दंड देगी, हम तैयार हैं। ऊर्जा निगम नशे के मद में चूर है। हमने 16 फरवरी को नोटिस में 1 महीने का समय दिया था। जिनको वैकल्पिक व्यवस्था करनी थी, उनसे क्यों नहीं पूछा।’’ शैलेंद्र ने कहा, ’’ऊर्जा मंत्री ने कहा वार्ता के दरवाजे खुले हुए हैं। मैंने भी उनसे यही कहा कि हमारी तरफ से भी वार्ता के दरवाजे खुले हुए हैं। लेकिन मैं अत्यंत दुख के साथ कह सकता हूं कि हमें वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया। हम पर आरोप लगा कि हमने तोड़फोड़ की है। हमने कहीं हिंसा नहीं की। आपकी सरकार और जांच एजेंसी है। बिना जांच के हम पर आरोप लगा दिया।’’




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने कान्हा गौशाला में सेवा कर दान किया सामग्री पहले सात फेरों की गारण्टी पूरी करें नरेन्द्र मोदी- डा. शीला शर्मा बसपा प्रत्याशी दयाशंकर मिश्र ने सादगी के साथ किया नामांकन रोटरी विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्था : सुनील बंसल भाजपा के हरीश द्विवेदी ने किया नामाकंन, लम्बा जुलूस निकालकर दिखाई ताकत