• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या नगर निगम के 41 गावों पर लगा टैक्स, विरोध पर उतरे समाजवादी

Posted on: Mon, 07, Jun 2021 10:42 AM (IST)
अयोध्या नगर निगम के 41 गावों पर लगा टैक्स, विरोध पर उतरे समाजवादी

अयोध्या (प्रभाकर चौरसिया) नगर निगम में शामिल 41 गांवों पर किये गये टैक्स निर्धारण को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सरकार का विरोध करना शुरू कर दिया है। पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने कहा टैक्स निर्धारण अभी ठीक नहीं है। 41 गांव में अभी नगर निगम की ओर से कोई सुविधा नहीं दी गयी है। बिजली पानी सड़क कुछ भी दुरूस्त नही है। उन्होने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अधिकारियों को ज्ञापन देकर गांवों पर लगे टैक्स को वापस लेने के लिये कहा जायेगा और अगर यह वापस नहीं लिया गया तो समाजवादी पार्टी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुये हर स्तर पर विरोध दर्ज करायेगी। सपा नेता ने कहा भाजपा 6 महीने की मेहमान है, साढ़े चार साल जनता ने जो तबाही झेली है उससे यह विश्वास होता है कि साल 2022 में एक बार फिर भाजपा पुरानी स्थिति में लौट जायेगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।