• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सीएम ने 42 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Posted on: Wed, 03, Feb 2021 3:41 PM (IST)
सीएम ने 42 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

सिद्धार्थनगरः सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर में धनराशि रू0 32.62 करोड़ की लागत से 05 परियोजनाओं का लाकर्पण तथा 42.14 करोड़ की लागत से 11 परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। जनपद सिद्धार्थनगर में उक्त वर्चुअल कार्यक्रम में विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यदुनन्दन सिंह निवासी ग्राम-थुम्हुआ बुजुर्ग से वार्ता की। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली यदुनन्दन सिंह ने मुख्यमंत्री को समस्त ग्रामवासियों की तरफ धन्यवाद दिया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अधिशासी अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड राज किरन नेहरा, सिचांई निर्माण खण्ड आर0के0सिंह तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’