• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है दशहरा-रूपम मिश्रा

Posted on: Wed, 13, Oct 2021 10:37 PM (IST)
अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है दशहरा-रूपम मिश्रा

बस्तीः बुधवार को नवरात्रि के आठवे दिन महाअष्टमी को श्री शनैश्वर मंदिर रौता चौराहे पर विधि विधान से वैदिक मंत्रों के साथ शस्त्र पूजन के साथ कन्या पूजन कराते हुये भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने कहा कि यह पर्व अन्याय पर न्याय के विजय का प्रतीक है। बेटियां फले-फूले, आगे बढें इसका संकल्प लेना होगा।

श्री शनैश्वर मंदिर संस्थापक पं. सरोज मिश्र ने भक्तजनों, कन्याओं का स्वागत करते हुये कहा कि प्रति वर्ष यह आयोजन होता है। मातृ शक्ति का वंदन भारतीय मनीषा के रोम-रोम में है। कार्यक्रम मेंं अजय सिंह गौतम, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, सन्तोष शुक्ल, आलम चौधरी, अनूप खरे, गुड्डू सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, उमेश तिवारी, अनिल मिश्र, सिद्धान्त मिश्र, जयन्त मिश्र, प्रमोद श्रीवास्तव, रेनू मिश्र, राजेश चित्रगुप्त, काजल मिश्र, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, श्वेता मिश्रा, रामू पाठक, सन्तोष कन्नौजिया, सतीश सोनकर, गोपाल चौरसिया, अनिल मिश्र, अभिषेक श्रीवास्तव के साथ ही बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।