• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

5 साल की मासूम संग हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

Posted on: Mon, 12, Feb 2018 10:33 AM (IST)
5 साल की मासूम संग हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

कौशांबीः मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रही रेप की घटनायें हैरान करने वाली हैं। यूपी की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बिलकुल ही संवेदनशील नही है और न ही इस दिशा में कोई ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। ताजा मामला कौशांबी का है। जहां इंसानियत को शर्मसार करते हुए वहशी दरिंदे ने 5 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मामला महेवाघाट थाना इलाके के एक गांव का है। जहां कक्षा एक की छात्रा स्कूल से लौट रही थी। तभी गांव के ही वहशी दरिंदे ने रास्ते में उसे टॉफी खिलाने के बहाने अपनी साइकिल पर बैठा लिया। जिसके बाद दरिंदे ने खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दे दिया।

उधर, देर शाम तक घर वापस न लौटने पर घर वालों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान परिजनों को मासूम बच्ची बेहोशी की हालात में खेत में पड़ी मिली। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं इस पूरे मामले में थाना महेवाघाट में पुलिस ने आरोपी करन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक वहशी दरिंदे ने अपना इकबालिया जुर्म भी कबूल लिया है। आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया