• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > अंतरराष्ट्रीय

बीएसएफ ने सीमा पर पकड़ा 40 करोइन की हेरोइन

Posted on: Sun, 30, Oct 2016 8:44 PM (IST)
बीएसएफ ने सीमा पर पकड़ा 40 करोइन की हेरोइन

फिरोजपुर, भारत पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की 137 बटालियन ने 8 किलो हैरोइन पकड़ी जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 करोड़ रुपए आंकी गयी है। डी.आई.जी.आर.एस. कटारिया सीनियर पब्लिक रिलेशन अफसर बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर ने बताया कि दोना तेलू मल्ल पोस्ट एरिया में बी.एस.एफ. के जवानों ने मध्य रात्रि करीब 2 बजे गश्त के समय पाकिस्तान की ओर से संदिग्ध गतिविधियां देखीं।

ड्यूटी पर तैनात जवानों ने पाक की ओर से सामान फैंक रहे तस्करों को ललकारा और जब वे नहीं हटे तो जवानों ने गोली चलाई, तब पाक तस्कर वापस भाग गए। उन्होंने बताया कि प्रातः सर्च आॅपरेशन करने पर वहां सरकंडे के नीचे से 8 किलो हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि 2 पैकेट एक-एक किलो वजन के हैं, जबकि 131 पैकेट 50-50 ग्राम के हैं। माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।