• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

संगीत संस्थान में धूमधाम से मनी होली

Posted on: Sun, 24, Mar 2024 6:28 PM (IST)
संगीत संस्थान में धूमधाम से मनी होली

बस्ती 24 मार्च। पं0 ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान के कलाकारों ने आज रंगों का उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर संगीत शिक्षक राजेश आर्य, प्रबंधक विनोद उपाध्याय, सचिव संतोष श्रीवास्तव, शिक्षिका ज्योति कुमारी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में होली का त्यौहार फागुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति में होली का त्यौहार प्रमुख त्यौहार हैं।

इस अवसर पर हम सभी लोग अपने गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को रंग लगाकर गले लगाते हैं और आपस में खुशियों का इजहार करते हैं। पं0 ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस रंगोत्सव का कार्यक्रम सरस्वती वंदना से प्रारभ्भ हुआ। इसके बाद राग काफी को सृष्टि वर्मा, नीलू, नव्या, शशि, अंशिका, अपर्णा, अन्वी, अन्जलि, पंखुड़ी मिश्र, स्वरिशा, पंकज, शैलेष, आदर्श, रणविजय, प्रमोद, सदरे आलम, विकास, आशुतोष, सुधाकर, आशीष स्वरांग, भानु प्रकाश चौबे ने प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसके बाद बच्चों ने होली गीत ‘मिथिला में राम खेले होरी’,‘सखी होरी खेलन नहिं जाऊ’, ‘बम भोले हो लाल कहां रंगऊला पागड़िया, ‘अवध नगरिया छायी रे बहारिया’, इसके बाद ज्योति कुमारी, आदित्य ने भी होली गीत प्रस्तुत किया और अंत में स्वरिशा और स्वरांग ने राग भीम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को नई ऊँचाई प्रदान की।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।