• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > अंतरराष्ट्रीय

नये साल के जश्न में डूबी समूची दुनियां

Posted on: Sun, 01, Jan 2017 12:30 AM (IST)
नये साल के जश्न में डूबी समूची दुनियां

सिडनी: नये साल के जश्न में समूची दुनियां इस वक्त डूबी है। जैसे ही घड़ी की दोनो सूइयां आपस में मिली धमाके शुरू हो गये। दुनियाभर में नए साल का स्वागत जोर शोर से हुआ। सबसे पहले न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल ने दस्तक दी। इस दौरान ऑकलैंड के गगनचुंबी स्काई टॉवर पर शानदार आतिशबाजी का नजारा पेश कर नए साल का जश्न मनाया गया।

जबरदस्त आतिशबाजी के साथ न्यूजीलैंड के लोगों ने साल 2017 का स्वागत किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी खूब धूम-धाम से नए साल का जश्न मनाया। मध्यरात्रि को होने वाली आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए करीब 15 लाख लोग ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर में जमा हुए। वहीं, दुनिया के तमाम देशों में भी नए साल का जश्न शानदार तरीके मनाने के लिए तैयारियां की हुईं हैं। माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।