• Subscribe Us

logo
27 अप्रैल 2024
27 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

खेत में बंधक बनाकर किशोरी संग किया बलात्कार

Posted on: Mon, 27, Dec 2021 9:56 AM (IST)
खेत में बंधक बनाकर किशोरी संग किया बलात्कार

आगरा, (मीडिया दस्तक) जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में किशोरी को बंधक बनाकर दुराचार करने का मामला पुलिस में दर्ज कराया गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी अपने खेत में गई थी। यहां से वह गायब हो गई।

काफी देर तक उसे तलाश किया, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका। अगले दिन 23 दिसंबर को मिली। बेटी ने परिजनों को बताया कि उसे खेत में गांव के मेगेंद्र ने बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के बाद थाना पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: सड़क हादसे में श्रीवास्तव परिवार के दो लोगों की मौत DELHI - New Delhi: याचिका खारिज, नही होगा 100 प्रतिशत वीवीपैट की पर्चियों का मिलान दिल्ली में घर में घुसकर महिला का मर्डर, बेटी से था अफेयर