• Subscribe Us

logo
07 मई 2024
07 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

देवरिया उपचुनावः ब्राह्मण बनाम गैर ब्राह्मण हुआ चुनावी जंग

Posted on: Thu, 15, Oct 2020 10:54 PM (IST)
देवरिया उपचुनावः ब्राह्मण बनाम गैर ब्राह्मण हुआ चुनावी जंग

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सदर विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा, सपा, बसपा एवं क्राग्रेस पार्टी ने ब्राह्मण प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार कर इस चुनाव को काफी दिलचस्प बना दिया है। यह चुनाव ब्राह्मण बनाम ग़ैर ब्राह्मण हो गया है। दूसरी तरफ जानकारी मिल रही है कि देवरिया विधानसभा से पूर्व विधायक दिवंगत जन्मेजय सिंह के पुत्र अंजय सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने भाजपा से टिकट न मिलने पर नाराज़ हो कर निर्दल चुनाव लडने का फैसला किया है। इस बार के चुनाव में भाजपा से डा० सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, सपा से ब्रम्हा शंकर तिवारी, बसपा से अभय नाथ त्रिपाठी, कांग्रेस से मुकुंद भास्कर मणि और मनुवादी पार्टी से उमेश मणि तिवारी चुनावी मैदान ए जंग में ताल ठोक रहे हैं। अब तो आने वाले तीन नवंबर को ही पता चलेगा कि मतदाताओं ने किस जनेऊधारी पर विश्वास किया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।