• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

दिल्ली मार्च पर निकले किसानों के समर्थन में प्रदर्शन

Posted on: Fri, 27, Nov 2020 11:30 PM (IST)
दिल्ली मार्च पर निकले किसानों के समर्थन में प्रदर्शन

संतकबीरनगर (संजय श्रीवास्तव) भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली मार्च पर निकले किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने सड़क जाम कर दिया। करीब दस मिनट तक खलीलाबाद मेंहदावल मार्ग जाम रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को समझा कर जाम खत्म कराया और ज्ञापन लिया।

पंजाब, हरियाण और उत्तर प्रदेश के किसानों के दिल्ली मार्च के समर्थन में भाकियू जिलाध्यक्ष पंडित जर्नादन मिश्र के नेतृत्व में दोपहर में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीन अध्यादेश पारित किया है वह किसान विरोधी है, इसे वापस लिया जाए। किसान हितों को देखते हुए स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू की जाए और किसान आयोग का गठन किया जाए।

किसानों को धान की खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए। किसानों के सड़क जाम की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम पहुंचे और उन्होंने किसान नेताओं से वार्ता की और जाम खत्म करने का आग्रह किया। इसके बाद उन्होंने ज्ञापन लिया और जाम खत्म कराया।इस दौरान सुबाष चंद्र किसान, रमाशंकर यादव, विजय वर्मा, विजयनाथ पाठक, भोला गुप्ता राम सागर चौधरी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।