छेड़छाड़ का मुकदमा वापस नही लिया तो पीटकर मार डाला
संवाददाता, कानपुरः चकेरी थानाक्षेत्र के जाजमऊ में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपियों ने पीड़िता की मां को पीट पीटकर मार डाला। कुछ दिनों पहले ही पीड़िता की मां और मौसी को आरोपियों ने जमकर पीटा था। दोनों का उपचार बीते 8 दिनों से हैलट अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान रूबी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चकेरी थाना क्षेत्र जाजमऊ रहने वाली रूबी की नाबालिग बेटी से क्षेत्र में रहने वाले महबूब ने छेड़छाड़ किया था। रूबी ने 2018 में मुकदमा लिखवाया था। आरोपी लगातार पीडित पक्ष पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे।
बीते 9 जनवरी को जमानत पर आये मुख्य आरोपी ने दर्जनों साथियों के साथ रूबी और उसकी बहन रूखसाना पर जानलेवा हमला कर दिया था। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतका के भाई सलीम खान के मुताबिक, हम लोग उस दिन ड्यूटी पर थे और हमारी बहने घर पर थी। आठ से दस लोग घर पर घुसे और बहनों के साथ बदसलूकी की। घर से घसीट कर सभी को जमकर पीटा था जान से मारने का प्रयास किया था। पुलिस को सूचना देने को सूचना देने के बाद हम लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। 9 जनवरी को हैलट में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। रूबी की लड़की का केस चल रहा है इसमें इन लोगों ने धमकी थी। केस वापस लेलों वर्ना जान से मार देंगें। जब केस वापस नहीं लिया तो जान से जानलेवा हमला कर दिया।