• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

धान की रोपाई करने से मना करने की सजा मौत

Posted on: Tue, 04, Jul 2023 10:17 AM (IST)
धान की रोपाई करने से मना करने की सजा मौत

सन्त कबीरनगर, 3 जुलाई। जिले के धनघटा थाना इलाके के एक गांव में दबंगों ने मजदूर को महज इस बात के लिये पीटकर मौत के घाट उतार दिया कि उसने धान की रोपाई करने से मना कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के भरवल पर्वता गांव निवासी 45 वर्षीय वकील शर्मा ने गांव के ही विनय पाल व विजय पाल के खेत मे धान की रोपाई की थी। खेत का कुछ हिस्सा बाकी रह गया था।

बाकी हिस्से में रोपाई करने से मना करने पर नाराज आरोपियों ने वकील शर्मा की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना में घायल मजदूर की इलाज के लिये हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी धनघटा के निर्देशन में चार टीम गठित कर दी गई हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जायेगी। वही पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव को सड़क पर रख ग्रमीणों ने घण्टों रास्ता जाम रखा। घटना की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Sant Kabir Nagar: मासूम संग हैवानियत के आरोपी ने लगाई फांसी Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार