• Subscribe Us

logo
05 मई 2024
05 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा को घेरा

Posted on: Fri, 22, Jan 2021 9:43 AM (IST)
कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा को घेरा

काशीपुर, उत्तराखण्ड (कुंदन शर्मा) कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद दर्जनों युवाओं को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करवा कर घर-घर कांग्रेस बूथ बूथ कांग्रेस अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर धरना स्थल पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह शिरकत की।

काशीपुर में खड़कपुर देवीपुरा तिराहे पर आज महानगर कांग्रेस के द्वारा देश और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ बेरोजगारी तथा महंगाई और किसानों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। धरना प्रदर्शन में प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश तथा कांग्रेस पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शिरकत की। इस दौरान मंच से अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए उस पर जमकर हमला बोला तो जीरो टॉलरेंस के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लिया।

खड़कपुर देवीपुरा में किसान विरोधी काले कानूनों एवं कमरतोड़ महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हरदेश का खड़कपुर देवीपुरा में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला दहन भी किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि मिशन 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता जीजान से उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए जुट जाएं तथा इसके लिए घर-घर जाकर अभी से ही लोगों की समस्याओं को सुनें तथा उनसे जुड़े।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार में आज महिलाओं का अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा आज देश का किसान सड़कों पर है। जिसकी जिम्मेदार केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कृषि बिल जोकि काले कानून के कारण देश का प्रत्येक किसान परेशान हैं। भाजपा की ओछी मानसिकताओं से आज देश की हर नारी अपने आप को भाजपा सरकार में असहाय महसूस कर रही है। कार्यक्रम में श्रीमती इंदिरा ने आवाहन करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को उत्तराखंड में हर हाल में जीत दर्ज कराने के लिए जुट जाए और उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का हुजूम यह बता रहा है। आने वाला वक्त कांग्रेस का होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: माउंट हीरा इंटरनेशनल एकेडमी में हुआ कॉमन सेंस लैब का उद्घाटन डायट में रक्तदान शिविर का आयोजनः 22 ने किया रक्तदान सिलाई कटाई और रेडीमेड गारमेंट प्राप्त 56 महिला प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाणपत्र मतदान केन्द्रों पर सुविधायें उपलब्ध कराने का निर्देश मताधिकार छीनना चाहती है भाजपा- महेन्द्र श्रीवास्तव Lucknow: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि यदि उनकी सरकार आती है तो वह जाति जनगणना कराएंगे. यहां राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जाति जनगणना नहीं होगी, यह आर्थिक सर्वे होगा. मतलब हिंदुस्तान में किसके हाथ में कितना पैसा है, हर संस्था का सर्वे होगा. इससे पता लग सकेगा कि किस वर्ग के लोगों की क्या स्थिति है. GUJRAT - Bharuch: भगवंत मान ने भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार, कहा