• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

बेटियों की कामयाबी पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने लिखा बधाई पत्र

Posted on: Sun, 18, Jul 2021 9:18 PM (IST)
बेटियों की कामयाबी पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने लिखा बधाई पत्र

हनुमानगढ़, राजस्थान (विनोद सोखल) हनुमानगढ़ गांव भैरुसरी में तीन सगी बहनों के आरएएस में चयन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने उनके पिता सहदेव सहारण को पत्र लिखा है। इस परिवार की दो बेटियों का चयन पहले ही आरएएस में हो चुका है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सहदेव सहारण को पत्र लिखकर पांचों बेटियों की सफलता पर बधाई दी है।

सतीश पूनियां ने लिखा है कि इस परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक कर दिया है। पूनिया ने एक किसान परिवार की बेटियों की सफलता पर गर्व जताते हुए लिखा कि यह सिर्फ हमारे प्रदेश नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि यह प्रेरणादायक सफलता ग्रामीण क्षेत्र में महिला शिक्षा की अलख जगाएगी। उन्होने भैरूसरी की बेटियों की सफलता की कहानी ट्विटर पर भी शेयर की। गौरतलब है कि परिवार की बेटियों की सफलता के पीछे अहम योगदान उनके पिता सहदेव सहारण का है।

भाजपा देहात मंडल पीलीबंगा के अध्यक्ष सुशील गोदारा ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की ओर से भिजवाया गया शुभकामना संदेश सहारण परिवार को सौंपकर बधाई दी तथा प्रदेशाध्यक्ष की तरफ से एक तुलसी का पौधा भी परिवारजनों को सौंपा ताकि इसकी सोंधी महक हमेशा पांचों बेटियों की सफलता की कहानी की यादों को ताजा रखे। इस अवसर पर युवा नेता सुशील गोदारा के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा दूरभाष से सहदेव सहारण तथा उनकी पांचों बेटियों मंजू, रोमा, अंशु, रितु और सुमन से विस्तार पूर्वक बात की तथा उन्हें प्रदेश का गौरव बताया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार कांग्रेस के न्याय पत्र पर मतदाताओं को भरोसा व्यय प्रेक्षक आर.एल. अरूण प्रसाद ने की बैठक, कहा आपसी सहयोग से सम्पन्न होगा चुनाव Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया