• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

ठंड का कहर जारी, यूपी के कई जिलों में अलर्ट

Posted on: Fri, 15, Jan 2021 1:39 PM (IST)
ठंड का कहर जारी, यूपी के कई जिलों में अलर्ट

लखनऊः यूपी के में अधिकांश जिलों में गुरुवार को शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल यूपी में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा ने ठिठुरन बढ़र दी है। लोग अपने जरूरी कामकाज ही निपटा रहे हैं। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमे मुजफ्फरनगर, मेरठ, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, कानपुर नगर, सोनभ्रद शामिल है।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक पहाड़ों से आ रही उत्तरी- पश्चिमी हवा मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा रही है। ऐसे में कुछ जनपदों में जहां शीतलहर रहेगी, वहीं अन्य जनपदों में भी ठंड का प्रकोप रहेगा। सुबह कोहरा व दिन में ठंडी हवा यूपी में मुश्किलें बढ़ा रही हैं। मकर संक्रांति पर्व पर राजधानी में ठंड का प्रकोप रहेगा। इससे पहले बुधवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, वहीं दिन में धूप निकली मगर, बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’