• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

वाराणसीः एक दिन में 179 नये केस, कुल संक्रमित 1822

Posted on: Sat, 25, Jul 2020 5:21 PM (IST)
वाराणसीः एक दिन में 179 नये केस, कुल संक्रमित 1822

वाराणसीः शुक्रवार को कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सबसे ज्यादा 179 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए मरीजों में 13 साल से कम उम्र के 10 बच्चे हैं। इनमें दो बच्चों की उम्र एक साल से भी कम है। महिलाओं की संख्या 40 और पुरुषों की संख्या 139 है। 36 पुलिसकर्मियों समेत बीएचयू के दो डॉक्टर भी संक्रमित मिले।

सबसे ज्यादा शीलनगर कालोनी महमूरगंज लेन नंबर सात मयंक के 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सबसे बड़ी उम्र की महिला और सबसे छोटी उम्र की बच्ची यहीं की है। पांडेयपुर में एक साथ 9 लोग संक्रमित मिले। चांदपुर चौराहा मंडुवाडीह के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। ईश्वरगंगी के दो, हुकुलगंज के तीन, खोजवां के तीन, गणपति रेसिडेंसी के तीन, लहंगपुरा के दो, सुंदरपुर के तीन, नगवा लंका के तीन, वीडीए कालोनी बड़ालाल पुर को तीन, सूरजकुंड के दो, अशोक विहार पहड़िया के तीन, महेशपुर मंडुवाडीह के चार और लक्सा के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है।

जिला प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार को 1424 लोगों की रिपोर्ट मिली। इसमें 179 लोग पॉजिटिव मिले। नए मरीजों के साथ वाराणसी में संक्रमितों की संख्या 1822 हो गई है। इनमें 38 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 25 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह कुल डिस्चार्ज की संख्या 788 हो गई है। अब एक्टिव केस 996 हैं। जिले में अब तक 33954 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। शुक्रवार को कुल 1932 लोगों की सैंपलिंग हुई है। अभी कुल 5121 लोगों का रिजल्ट आना बाकि है। इसमें आरटीपीसीआर से कलेक्ट 963 लोगों का सैंपल शामिल नहीं है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: 17 साल पुराने भाजपा कार्यकर्ता दिलीप श्रीवास्तव ने ली कांग्रेस की सदस्यता विशाल जनसभा कर इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी ने दिखाई ताकत बंदरों के हमले में 11 वर्षीय बालक घायल बच्चे को उल्टी दस्त आए तो चिकित्सक को दिखाएं, देते रहें ओआरएस का घोल जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने का आरोप, पुत्र ने मांगा इंसाफ