• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या दर्शन करने आये तीन दोस्तों की सरयू में डूबने से मौत

Posted on: Sun, 10, Mar 2024 5:28 PM (IST)
अयोध्या दर्शन करने आये तीन दोस्तों की सरयू में डूबने से मौत

अयोध्या, उ.प्र. (प्रभाकर चौरसिया) कानपुर से रामलला का दर्शन-पूजन करने अयोध्या आये 3 दोस्तों की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। जल पुलिस और लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया है। कानपुर के रहने वाले 6 दोस्त रवि मिश्रा (20), प्रियांशु सिंह (16), हर्षित अवस्थी (18), अमन, कृष्ण और तानिश अयोध्या रामलला के दर्शन करने आए थे।

रवि, प्रियांशु, हर्षित बर्रा इलाके की बैंक कॉलोनी के रहने वाले हैं। रवि बीएससी, प्रियांशु 12 वीं और हर्षित बीए के छात्र हैं। सभी शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे कानपुर से अयोध्या के लिए ट्रेन से निकले थे। यहां पहुंचने के बाद 6 दोस्तों ने शहर से करीब दूर एक धर्मशाला में कमरा लिया। रात में वहीं आराम किया। रविवार सुबह करीब 9 बजे रामलला के दर्शन करने से पहले सभी दोस्त सरयू घाट पर चले गए। रवि पहले भी अयोध्या आ चुका था।

वह सबसे पहले नहाने के लिए नदी में गया। लेकिन वह पानी की गहराई को समझ नहीं पाया। वह डूबने लगा, तो उसे बचाने के लिए हर्षित नदी में कूद गया। वह भी डूबने लगा, तो उसे बचाने के लिए प्रियांशु भी नदी में उतर गया। तीनों को बचाने के लिए अमन, कृष्णा और तनिष्क भी नदी में कूदने लगे। लेकिन, मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को रोक लिया। इस बीच एक-एक करके रवि, प्रियांशु और हर्षित गहरे पानी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला। हादसे में रवि मिश्रा 20 वर्ष, प्रियांशु सिंह 16 वर्ष और हर्षित अवस्थी 18 वर्ष की सरयू में डूबने से मौत हुई है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी बीडी ग्लोबल एकेडमी की टॉपर रही 10 वीं की दीपांशी- Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से संवाद, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की वोट अपील Gorakpur: गोरखपुर में अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी- The candidate arrived in Gorakhpur to file nomination riding on a bier.