• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कुशीनगर में 12 साल की किशोरी का अर्धनग्न शव मिला

Posted on: Sat, 09, Dec 2023 3:25 PM (IST)
कुशीनगर में 12 साल की किशोरी का अर्धनग्न शव मिला

कुशीनगर, उ.प्र.। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक टोला में 12 साल की किशोरी का शव घर के सामने ही गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिले शव को देख परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने शव को कब्जे में ले पीएम हेतु भेज अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई हैं। कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मृतका के पिता ने कहा कि सुबह मेरा भोजन परोसने के उपरांत लगभग 9 बजे मेरी घर से बाहर खेतों की तरफ गई थी।

वही हम अपने बढ‌ई का कार्य करने हेतु भुलिया बाजार चले गए। आधे घंटे बाद घर से फोन आया कि बेटी दिख नहीं रही है। पड़ोस में फोन करके पता कर लीजिए। अगल-बगल फोन करने पर भी पता नहीं चल सका। मेरा 10 साल का बेटा उसे ढूंढने रहा था, तभी घर से महज 100 मीटर की दूरी पर लगे अपने ही गन्ने के खेत में पहुंचा। मेरे बेटे ने ही देखा कि बेटी वहां पड़ी हुई है। मौके पर खून पड़ा देख वह चिल्लाता हुआ घर की तरफ आया। बेटी अर्धनग्न अवस्था में थी। उसके अंडर गारमेंट नहीं थे। हाथ पर दो जगह दांत से कांटे जाने का निशान देखा गया। परिजनों उसे लेकर घर पर आए। इसके बाद मौके पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस बेटी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी के साथ दरिंदगी की गई है। जो भी दोषी है, उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उसे सख्त सजा हो। वहीं घटना के सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतका के पिता के लिखित तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। डॉक्टरों का पैनल शव का पोस्टमॉर्टम करेगा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी