• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

संक्रमण की दृष्टि से बस्ती मंडल में सबसे आगे निकल रहा संतकबीरनगर

Posted on: Mon, 03, Aug 2020 9:53 PM (IST)
संक्रमण की दृष्टि से बस्ती मंडल में सबसे आगे निकल रहा संतकबीरनगर

संतकबीर नगरः (देवानंद पाण्डेय) सोमवार को आई रिपोर्ट में दस पुलिस कर्मी, एक लेखाकार समेत 92 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। पहली बार एक ही दिन में इतनी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 23 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 1097 हो गई। 697 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

390 का इलाज चल रहा है और 10 मरीजों की मौत हुई है। अपर सीएमओ मोहन झा ने बताया कि सबसे ज्यादा कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में 63 पॉजिटिव केस मिले। कांशीराम आवास कालोनी में 22 केस व सरैया में 21 केस मिले। मगहर के चूड़ी फरोश मोहल्ला में पांच व शेरपुर में एक मरीज मिले हैं। खलीलाबाद के गोला बाजार में चार, बंजरिया व घोरखल में दो-दो, छोटी सरौली, नगवा, हाइडिल कालोनी, मकदूमपुर, जिला अस्पताल, नेहरू चौक में एक-एक मरीज पाया गया।

इसके अलावा एक अन्य केस भी पाया गया। बखिरा थाना क्षेत्र के गौहनिया माफी और सिहटीकर गांव में 14 केस मिले हैं। साथ ही महुली क्षेत्र के हरिहरपुर में छह और धनघटा थाना पर दो पुलिस कर्मी समेत दुघरा, मलौली और औराड़ाड गांव में एक-एक व दो अन्य पॉजिटिव केस मिले हैं। बेलहर कला क्षेत्र में भी दो मरीज मिले हैं। फिलहाल संक्रमण के मामले में संतकबीरनगर बस्ती मंडल में सबसे आगे निकल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल