• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

26 को अयोध्या आयेंगे केजरीवाल, संजय सिंह ने प्रेंस वार्ता कर दी जानकारी

Posted on: Sun, 24, Oct 2021 11:29 AM (IST)
26 को अयोध्या आयेंगे केजरीवाल, संजय सिंह ने प्रेंस वार्ता कर दी जानकारी

अयोध्या ब्यूरो (प्रभाकर चौरसिया) आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने अयोध्या में पत्रकारों से वार्ता कर 26 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आगमन और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आम जनमानस से अपील किया। उन्होने कहा दिल्ली सरकार को बदनाम किया जा रहा है कि सरकार ने छठ पूजा की अनुमति नही दिया।

जबकि ये पॉवर एलजी के हाथ में है न कि दिल्ली सरकार के। संजय सिंह ने कहा इसके लिए डीडीएमए के चेयरमैन व एलजी को पत्र लिखा गया है और उस पत्र को सार्वजनिक भी किया गया है। छठ पूजा को लेकर हमने कोई रोक नहीं लगाई है। यह अधिकार जब हमारा है ही नहीं तो हम रोक कैसे लगा सकते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा पर सवाल उठाते हुये ‘आप’ नेता ने कहा प्रियंका गांधी को राजस्थान, पंजाब से यात्रा की शुरुआत करनी चाहिए जहां कांग्रेस की सरकार है।

महिलाओं को आरक्षण देने के सवाल पर उन्होने कहा 65 वर्षों से कांग्रेस व बीजेपी सत्ता है महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं लागू किया ? राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ बात करते हुए कहा कि अयोध्या में 26 अक्टूबर को दीपोत्सव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे। हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का आशीर्वाद लेंगे। उन्होने कहा मौजूदा रामराज्य आप लोग देख रहे हैं। ‘आप’ की सरकार बनी तो असल में रामराज्य आयेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।