• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

बज्रपात में चली गयी 83 लोगों की जान, मुआवजे का ऐलान

Posted on: Thu, 25, Jun 2020 8:51 PM (IST)
बज्रपात में चली गयी 83 लोगों की जान, मुआवजे का ऐलान

नेशनल डेस्कः बिहार में आज आंधी तूफान के दौरान हुये वज्रपात से 83 लोगों की जान चली गयी। वहीं काफी लोग झुलस गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा पूर्व बिहार में 22 तथा उत्‍तर बिहार में 23 लोग शामिल है। बाकी मौतें अन्‍य जिलों में हुई है। बताया गया कि मौत का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। उत्तर बिहार सहित कई जिलों में आज काफी तेज बारिश हुई और आंधी-तूफान भी आया।

मौसम विभाग ने पहले ही आज और कल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार गुरुवार को अररिया और किशनगंज जिले को रेड जोन में रखा है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान सारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा को ऑरेंज जोन में रखा गया है। उधर, प्राकृतिक आपदा में एक साथ 83 मौतों पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने शोक प्रकट किया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रित को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गोपालगंज में 13, सीवान में पांच लोगों की भी मौत की खबर है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।