• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भाजपा में ही हो सकता है चाय वाला प्रधानमंत्री

Posted on: Wed, 16, Oct 2019 7:23 PM (IST)
भाजपा में ही हो सकता है चाय वाला प्रधानमंत्री

मऊ, ब्यूरोः (सईदुज्ज़फर) भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोसी विधानसभा उप चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है, उप चुनाव में घोसी विधानसभा के प्रत्याशी विजय राजभर की जीत सुनिश्चित करने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कोपागंज स्थित बापू इंटर कालेज के मैदान में हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को लेकर जो उत्साह यहां दिख रहा है वह स्वागत योग्य है, यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि यहां चाय वाला प्रधानमंत्री और सब्जी वाला आपका विधायक हो सकता है। सामान्य परिवार से जुड़े दारा चौहान, फागू चौहान, अनिल राजभर जैसे नेता उच्च और सम्मान जनक पदों को प्राप्त करते है। उन्होने कहा यह सरकार जनता की भलाई के लिए संकल्पित है। गांव गांव शहर शहर विकास कर रही है। अपराध के लिए इस प्रदेश में कोई जगह नहीं है। यह प्रत्याशी गरीब का बेटा है, आप विजय को विजय दिलावें।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि, यह सरकार गरीबों की है इसमें सबका साथ सबका विकास की मंशा से सेवा की जा रही है। सामान्य परिवार में जन्मा व्यक्ति इस देश का प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष और मख्यमंत्री बन सकता है। अतः आप सभी विजय को पूरा समर्थन दे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने तथा संचालन उपाध्यक्ष गणेश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुरेश पासी, दारा सिंह चौहान, अनिल राजभर, आनंद स्वरूप शुक्ल, सकलदीप राजभर, नीरज शेखर, उपेन्द्र दत्त शुक्ल, कामेश्वर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, श्रीराम सोनकर, यशवंत सिंह, धनंजय कन्नोजिया, अवधेश सिंह, संजय यादव, सुनीता सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, विनोद राय, सहजानंद राय आदि उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।