• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

सीमा पर सौहार्द की अनूठी पहल

Posted on: Mon, 17, Oct 2016 8:18 PM (IST)
सीमा पर सौहार्द की अनूठी पहल

दिनाजपुर: (लक्ष्मी शर्मा की रिपोर्ट) दक्षिण दिनाजपुर के भारत बांग्लादेश इंटरनेशनल सीमांत हिली बॉर्डर पर बीजीबी व बीएसएफ दोनो सीमाओं के के आला अधिकारी भारत के 199 के कमांडेंट अमलेश सिन्हा व बंगलादेश के 20 के सीओ कर्नल मुस्तफी उनके साथ मेजर हसीब आज दोनो तरफ से बैन्ड का सम्मिलित कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे भारत बीएसएफ के संदीप चंद्र व बंगलादेश वेन्ड के सूबेदार लूत्फर रहमान इन दोनो बैन्ड मास्टरो ने अपने बैण्ड का शानदार प्रदर्शन किया।

अपने अपने इलाकों मे करीब घंटे भर बैण्ड बजाते हुये मार्च किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दोनो तरफ के सीमांत के लोगो सौहार्द व भाईचारे का संदेश देना है। सभी जवानो ने व दोनो तरफ की जनता ने आज इस कार्यक्रम मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। छोटे बच्चों ने व बडो ने भी देश प्रेम संगीत प्रस्तुत किया।

बंगलादेश के कर्नल से संवादादाता के पूछने पर कहा कि हम अपनी सीमा पर अच्छी तरह है। पहले से अपराध भी कम हुये है। बेन्ड प्रोग्राम अपने तरह का पहला कार्यक्रम है जो सावित करता है की हमारे बीच सिर्फ जवानो की या सीमा पर होने वाले अपराध ही नही बल्कि प्रेम भाईचारा, सौहार्द और भरोसा भी है। वही बीएसएफ के सीओ अमलेश सिन्हा ने कहा कि आपस मे बात करके हम हर तरह की समस्या सुलझां लेते है उसके लिये जरूरी है की दोनो देशों के सीमांत पर आपस मे भाईचारा हो।

बैन्ड मास्टरो को गुलदस्ते, मिठाई, फल देकर सम्मानित किया गया। करीब हजारो की संख्या मे लोगो ने इस कार्यक्रम को देखा। एक तरफ जहाँ भारत पकिस्तान के सम्बन्धों को लेकर देश भर में चर्चायें चल रही है वही हिली बॉर्डर पर भारत बंगलादेश का ये आपसी सौहार्द एक बड़ा उदाहरण है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।