• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आधी रात रायबरेली जिला अस्पताल पहुंची प्रियंका गांधी

Posted on: Wed, 15, May 2024 1:29 PM (IST)
आधी रात रायबरेली जिला अस्पताल पहुंची प्रियंका गांधी

यूपी डेस्कः राहुल गांधी की रैली से वापस लौट रहे समर्थक के मार्ग दुर्घटना में घायल होने के बाद प्रियंका गांधी मंगलवार देर रात अचानक रायबरेली जिला अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने घायल समर्थक का हाल जाना। उसकी पत्नी को गले लगाकर सांत्वना दी। डॉक्टर से इलाज के बारे में बातचीत की। छतौना थाना के सरेनी रहने वाले जालिपा सोमवार को राहुल गांधी का भाषण सुनने गए थे।

लौटते वक्त रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया था। प्रियंका गांधी ने रायबरेली और अमेठी दोनो सीटों पर प्रचार की कमान संभाल रही है। एक दिन में कई जनसभायें करने के साथ साथ रोड शो और डोर टु डोर कैंपेन भी कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र के आधार पर विरोधियों की बोलती बंद कर दिया है और लगातार प्रधानमंत्री को चुनौतियां दे रही हैं कि भगवान के नाम पर वोट मांगने की बजाय एक चुनाव नरेन्द्र मोदी अपनी नीतियों पर लड़कर दिखायें।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।