• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

गंदगी व जलजमाव के सवाल पर महिलाएं घेरेंगी प्रत्याशियों को

Posted on: Thu, 08, Oct 2015 5:12 PM (IST)
गंदगी व जलजमाव के सवाल पर महिलाएं घेरेंगी प्रत्याशियों को

केवटी, दरभंगा, बिहार: (अनुष्का झा की रिपोर्ट) दरभंगा शहर विधानसभा क्षेत्र का दिल है। इसकी धडकन से न सिर्फ शहरवासियों की सेहत ठीक रहती है, बल्कि बाहर के लोग भी अच्छा महसूस करते हैं। लेकिन,शहर के भीतर जलजमाव व अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। इस समस्या से और लोगों को चाहे जितनी परेशानी होती हो, पर महिलाओं के लिए यह किसी कहर से कम नही है। इस बार शहर की महिलाओं ने गंदगी, जलजमाव, अतिक्रमण और महिला सुरक्षा के सवाल पर प्रत्याशियों को घेरने का मन बनाया है। शहर में कार्यरत कई महिलाओं का कहना है कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। इतने सालों से एक समस्या लोगों को परेशान कर रही है, जिसका नाम है जलजमाव। आज तक इसका कोई निदान नहीं निकल पाया है। युवतियों और पढने वाली लडकियों के साथ आए दिन छेडखानी की घट रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की जाए। शिक्षिका सुनीता कुमारी कहती हैं कि आज की सबसे बडी समस्या चोरी-डकैती की लगातार हो रही घटनाएं हैं। खादी भंडार रोड की रहने वाली तब्बसुम कहती हैं कि शहर के सबसे समझदार और बुद्धिमान समझे जाने वाले लोगों ने शहर को सबसे ज्यादा तबाह कर रखा है। जिसको देखो वही सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर रखा है। वैसे लोगों के खिलाफ न तो नेता बोलते हैं, और न ही अधिकारी। बस स्टैण्ड निवासी गीता देवी कहती हैं कि पानी की निकासी की व्यवस्था बिल्कुल नहीं हो पायी है। यह समस्या नहीं, महासमस्या है। इसका जवाब आने वाले चुनाव में नेताओं व प्रत्याशियों को देना होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: इंडिया गठबंधन का सम्मेलन आज अखिलेश यादव की जनसभा के लिये गांव गांव संपर्क कर रहे कांग्रेसी गांजे की बेखौफ बिक्री पर मुन्डेरवा पुलिस मूकदर्शक एफएसटी ने पिकप में पकड़ा 1,79,750 रूपये नगदी Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये Deoria: देवरिया में नवजात बच्ची की मौत, अस्पताल पर आरोप DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप GUJRAT - Bharuch: ट्रांसफार्मर मे से काँपर वायर की चोरी करने वाले चार गिरफ्तार