• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं प्रियंका

Posted on: Tue, 23, Apr 2019 2:37 PM (IST)
मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं प्रियंका

रायबरेली ब्यूरोः (आकाश अग्निहोत्री) कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने साफ़ कर दिया है कि वो वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि हमने पार्टी के ऊपर फैसला छोड़ दिया है। राहुल गांधी एक दिन पहले ही साफ़ कर चुके है कि प्रियंका के बारे में पार्टी ने फैसला कर लिया है।

समय आने पर वो फैसला सार्वजनिक किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज भुएमऊ गेस्ट हॉउस से निकल कर सीधे जिला अस्पातल पहुंची जहाँ उन्होंने घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हाल जाना। कांग्रेस पार्टी मीटिंग में जाते समय कल गाड़ी पलट जाने से कई कार्यकर्ता घायल हुए थे जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। इसके बाद प्रियंका गांधी दिवगंत शिक्षक विधायक देवीदयाल शास्त्री के घर पहुंची जहाँ उन्होंने परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की। शिक्षक विधायक देवी दयाल शास्त्री का अभी हाल ही में देहांत हो गया था।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी शत प्रतिशत मतदान के लिये सेल्फी प्वाइन्ट लगाकर दिया संदेश Lucknow: आगरा में नाबालिग संग दुष्कर्म, पड़ोसी पर आरोप BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म